नई दिल्ली, मई 27 -- जयपुर के मुहाना क्षेत्र में चर्चित अनु मीणा सुसाइड केस में अब नया मोड़ सामने आया है। मृतका के पति और मामले में नामजद आरोपी गौतम मीणा ने फरारी के दौरान एक वीडियो जारी कर अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी है। वीडियो में गौतम ने दावा किया है कि पत्नी अनु की मौत के लिए वह जिम्मेदार नहीं है और मामले में उसके खिलाफ एकतरफा माहौल बनाया जा रहा है। उसने यह भी आरोप लगाया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। गौरतलब है कि अनु मीणा ने 7 अप्रैल को अपने घर में कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद मामला शांत था, लेकिन करीब डेढ़ महीने बाद सामने आए एक सीसीटीवी फुटेज ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया। फुटेज में गौतम मीणा अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद मृतका के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते ह...