जयपुर में अंडरपास के पानी में मिली युवक की लाश
नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- जयपुर में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब शिवदासपुरा थाना क्षेत्र के दादनपुरा पुलिया के नीचे भरे पानी में एक युवक की लाश दिखाई दी। पानी में शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान जगतपुरा कच्ची बस्ती निवासी आशीष बैरवा (26) पुत्र कैलाश बैरवा के रूप में हुई है। हैरानी की बात यह है कि आशीष करीब दो दिन पहले घर से निकला था और इसके बाद वापस नहीं लौटा था।पानी में पड़ा था शव, देखते ही मच गई हलचल जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे दादनपुरा पुलिया के नीचे अंडरपास में काफी पानी भरा हुआ था। इसी पानी में लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। पानी के अंदर शव दिखाई देने के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.