जयपुर, मार्च 11 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस ने अपनी सतर्कता और तकनीक की मदद से एक महिला विदेशी पर्यटक की बड़ी मदद की और उसे उसके 27 हजार रुपए दिलवा दिए। दरअसल स्लोवाकिया की एक महिला हाल ही में दिल्ली आई थी, लौटते समय वह जयपुर घूमने चली आई, लेकिन कैब वाले को किराया देते समय उसने गलती से 3,000 की जगह 30,000 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। जिसके बाद वह पुलिस के पास पहुंची और शिकायत मिलने के महज 24 घंटे के भीतर कोतवाली पुलिस ने अतिरिक्त राशि महिला को वापस दिला दी। यह भी पढ़ें- क्या राजस्थान में महंगी हो जाएगी शादी की दावत? कमर्शियल LPG सिलेंडर पर रोक इस घटना के बारे में मंगलवार को कोतवाली पुलिस स्टेशन के SHO राजेश गौतम ने जानकारी दी, उन्होंने बताया कि स्लोवाकिया की महिला निकोला नोस्कोवा एक वैज्ञानिक हैं, जो कि 21 फरवरी से 13 मार्च तक ...