नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को राजस्थान के अपने पहले दौरे पर पहुंचे। वे सुबह जयपुर एयरपोर्ट पर उतरे, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर से टोंक के लिए रवाना हो गए, जहां पार्टी के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। टोंक पहुंचकर नितिन नवीन भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे बूंदी, प्रतापगढ़, बाड़मेर, चूरू, डूंगरपुर और पाली जिलों में बने पार्टी कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे। जालोर जिला कार्यालय का वर्चुअल शिलान्यास भी उनके कार्यक्रम में शामिल है। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ उनके साथ मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के तहत न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.