नई दिल्ली, मई 14 -- राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी की टीम ने नगर निगम में छापा मारते हुए हेल्थ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है। इस कार्रवाई में एक दलाल को भी गिरफ्तार किया गया है, जो कथित तौर पर रिश्वत के लेन-देन में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था। सिविल लाइन जोन में बिछाया गया जाल जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई सिविल लाइन जोन में की गई, जहां दोनों आरोपी पांच हजार रुपए की रिश्वत ले रहे थे। एसीबी की टीम ने पूर्व शिकायत के आधार पर जाल बिछाया और जैसे ही रिश्वत की राशि ली गई, दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और नगर निगम के संबंधित विभाग में अफरा-तफरी का माहौल बन गय...