जयपुर-दिल्ली हाईवे पर डंपर में पीछे से घुसी कार; 3 दोस्तों की मौत
नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पांचों युवक कार में सवार होकर शादी समारोह से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान दहमी पुलिया के पास उनकी कार आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसा बहरोड़ में जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर मंगलवार देर रात करीब 1:30 बजे हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आगे चल रहे डंपर के चालक ने बिना कोई संकेत दिए अचानक सड़क के बीच में वाहन रोक दिया। पीछे से आ रही कार के चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और कार सीधे डंपर में जा घुसी। हादसे में कार सवार देवेंद्र कुमार (24)...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.