जमशेदपुर, मई 7 -- जमशेदपुर। टाटानगर से जयपुर के बीच सीधी रेल सेवा जल्द शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के निरंतर आंदोलन और संघर्ष के बाद यह सफलता मिली है। जिला महासचिव प्रदीप कुमार मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सांसद विद्युत महतो व विधायक सरयू राय का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस सेवा से व्यापार, धार्मिक एवं पारिवारिक यात्राओं में लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। जमशेदपुर से राजस्थान जाने वाले लाखों लोगों को लंबे समय से इसका इंतजार था। सम्मेलन ने जल्द सेवा शुरू करने की उम्मीद जताई है। यह भी पढ़ें- टाटा-रांची होकर चलेगी संतरागाछी से जयपुर की ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज; देखें लिस्ट यह भी पढ़ें- जयपुर की ट्रेन में शालीमार-पुरी एक्सप्रेस के कोच का होगा इस्तेमाल

हिंद...