नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- गुलाबी नगरी में ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। शहर की सड़कों पर बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। इनमें गोपालपुरा बाईपास पर नया अंडरपास, सिविल लाइंस रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के नीचे आधुनिक स्पोर्ट्स एरिना और प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण से लेकर नवीनीकरण तक के काम शामिल हैं। इन परियोजनाओं पर 100 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी गई है। जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में हुई प्रोजेक्ट वर्क्स कमेटी की 11वीं बैठक में शहर के यातायात, सौंदर्याकरण और जनसुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इन परियोजनाओं का मकसद प्रमुख मार्गों पर यातायात को सुगम बनाना, ख...