जयपुर के SMS हॉस्पिटल में नौकरी के पहले दिन ही धरने पर बैठे 50 कर्मचारी
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- सरकारी नौकरी लगने की खुशी अभी ठीक से मनाई भी नहीं थी कि पहले ही दिन काम को लेकर विवाद खड़ा हो गया। जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल में गुरुवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने वार्ड बॉय का काम करने से इनकार कर दिया। करीब 50 से ज्यादा कर्मचारी सुबह 10:30 बजे हॉस्पिटल के पोर्च में पहुंचे और धरने पर बैठ गए। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस प्रदर्शन से हॉस्पिटल प्रशासन में भी हलचल मच गई। दरअसल, सरकार की ओर से हाल ही में नियुक्त किए गए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पहली पोस्टिंग SMS हॉस्पिटल में की गई है। कुल 150 कर्मचारियों को यहां तैनात किया गया। हॉस्पिटल प्रशासन ने जरूरत के अनुसार कर्मचारियों को अलग-अलग सेक्शन में काम सौंपा। इनमें से करीब 50 कर्मचारियों को वार्ड बॉय की जिम्मेदारी दी गई।काम मिला तो कर्मचारियों ने उठाया जॉब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.