जयपुर, जुलाई 8 -- राजस्थान के सबसे बड़े सवाई मानसिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज से बुधवार को एक बेहद दुखद खबर सामने आई। मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक साइंस विभाग के अध्यक्ष (HOD) और सीनियर प्रोफेसर डॉ. नंदलाल डिसानिया (58) ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना झोटवाड़ा थाना क्षेत्र के अग्रसेन नगर स्थित उनके आवास की है। सूचना मिलते ही पुलिस और मेडिकल कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में डॉक्टर और अस्पताल के अधिकारी मॉर्च्युरी पहुंच गए।बेटा एयरपोर्ट छोड़ने गया था, लौटकर देखा तो पिता फंदे पर लटके मिले पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 6 बजे डॉ. डिसानिया का बेटा अविनाश अपनी बहन को एयरपोर्ट छोड़ने गया था। परिवार के अन्य सदस्य एक शादी समारोह में गए हुए थे, जबकि डॉ. डिसानिया घर पर अकेले थे। कुछ देर बाद जब बेटा वापस लौटा ...