नई दिल्ली, मार्च 6 -- जयपुर के हाथोज इलाके में गुरुवार रात अचानक उठी आग की लपटों ने कुछ ही मिनटों में पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। राधा रानी वाटर पार्क के पास स्थित नारायण सिटी में एक फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। गोदाम से उठती ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं के घने गुबार ने आसपास के लोगों को भयभीत कर दिया। रात करीब 9:40 बजे शुरू हुई इस घटना ने कुछ समय के लिए पूरे इलाके को आपात स्थिति में बदल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुरुआत में गोदाम के अंदर से हल्का धुआं उठता दिखाई दिया। लोगों को जब तक कुछ समझ आता, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। देखते ही देखते लकड़ी के फर्नीचर और अन्य ज्वलनशील सामान ने आग को और भड़का दिया। कुछ ही मिनटों में गोदाम धधकती आग की भट्टी में बदल गया।अंदर फंसे थे मजदूर, महिलाएं और बच्चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.