जयपुर के रिहायशी इलाके के पास चल रहे थे शराब-मटन के अड्डे
नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- जयपुर में अवैध शराब और मटन परोसने वाले ठिकानों का मामला केवल नियमों की अनदेखी तक सीमित नहीं है, बल्कि रिहायशी इलाकों के आसपास इस तरह की गतिविधियों से पैदा होने वाली अव्यवस्था भी पुलिस के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। करधनी थाना इलाके में रावण गेट के पास रविवार देर रात हुई कार्रवाई ने ऐसे ही ठिकानों की गतिविधियों को सामने ला दिया। यहां एक-दो नहीं, बल्कि 50 से 60 लोग अलग-अलग समूहों में बैठकर शराब और मटन का सेवन करते मिले।छोटे-छोटे समूहों में जुटते थे लोग इन ठिकानों पर लोगों के बैठने और खाने-पीने का सिलसिला अलग-अलग समूहों में चलता था। रविवार देर रात जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां 50 से 60 लोग मौजूद थे। सभी अलग-अलग ग्रुपों में बैठे हुए थे। मौके का यह नजारा बताता है कि यहां एक साथ बड़ी भीड़ जुटने के बजाय छोटे-छोटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.