जयपुर के मां, बेटे-बेटी समेत 4 की हरियाणा में मौत; एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में घुसी कार
नई दिल्ली, जून 13 -- जयपुर से दिल्ली जा रहे एक परिवार के लिए शनिवार की सुबह काल बनकर आई। हरियाणा के नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खड़े केले से भरे ट्रक में उनकी कार पीछे से जा घुसी। भीषण टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में मां, बेटा, बेटी और एक रिश्तेदार शामिल हैं। हादसे में परिवार का मुखिया और 3 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है।सुबह 6:35 बजे हुआ दर्दनाक हादसा जानकारी के अनुसार जयपुर से दिल्ली की ओर जा रही हुंडई अल्काजार कार शनिवार सुबह करीब 6:35 बजे नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र में बघौला गांव के पास एक्सप्रेस-वे के 64/170 किलोमीटर पॉइंट पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। ट्रक केले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.