नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- जयपुर के जगतपुरा स्थित महल रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था बदलने की तैयारी पूरी हो गई है। यहां वाहन चालकों को ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने के बजाय यू-टर्न के जरिए आगे बढ़ाने की नई व्यवस्था लागू की जाएगी। जेडीए ने इसके लिए प्रस्तावित सात यू-टर्न स्ट्रक्चर में से तीन का निर्माण पूरा कर लिया है। अब इनका ट्रायल और मौके पर ट्रैफिक मूवमेंट की जांच की जाएगी। जेडीए का लक्ष्य 21 सितंबर से महल रोड के तीन प्रमुख चौराहों को ट्रैफिक सिग्नल फ्री करने का है। इनमें जीवन रेखा हॉस्पिटल चौराहा, मुंबई हॉस्पिटल चौराहा और अक्षय पात्र चौराहा शामिल हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद इन चौराहों पर वाहनों को सिग्नल पर रुकने के बजाय यू-टर्न के जरिए आगे बढ़ाने की व्यवस्था होगी।7 में से 3 यू-टर्न स्ट्रक्चर तैयार महल रोड पर ट्रैफिक फ्लो सुधारने के लिए कुल स...