नई दिल्ली, मई 12 -- जयपुर के परकोटे स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को आयोजित सहस्त्र घट उत्सव के दौरान मंदिर प्रबंधन की अव्यवस्थाओं के कारण भारी अफरा-तफरी मच गई। महाप्रसादी वितरण के समय स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। आयोजन में अनुमानित 15 हजार लोगों के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई थी, लेकिन मौके पर करीब 35 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने से हालात बेकाबू हो गए।सुबह से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर परिसर में एकत्रित होने लगे थे। सहस्त्र घट उत्सव और महाप्रसादी के प्रति लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। हालांकि, मंदिर प्रबंधन द्वारा भीड़ के अनुसार पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं की गई थीं। कूपन प्रणाली लागू नहीं होने और सीमित संसाधनों के चलते प्र...