जयपुर, जुलाई 13 -- अगर आप जयपुर की सड़कों पर रोजाना ट्रैफिक जाम में फंसते हैं तो जल्द ही आपको बड़ी राहत मिलने वाली है। गुलाबी नगरी अब देश के उन चुनिंदा शहरों में शामिल होने जा रही है, जहां ट्रैफिक सिग्नल इंसान नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंट्रोल करेगा। यानी अब चौराहे पर लगी लाल-हरी बत्ती किसी तय टाइमर से नहीं चलेगी, बल्कि सड़क पर मौजूद वाहनों की संख्या देखकर खुद फैसला करेगी कि किस दिशा में कितनी देर तक ग्रीन सिग्नल रखना है। राजस्थान पुलिस ने जयपुर को स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम से लैस करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा की पहल पर जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने 'डेटा कोर इन्फोटेक' के सहयोग से रामबाग सर्किल पर 39 दिनों तक AI आधारित इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) का ट्रायल किया। यह प्रयोग पूरी तरह ...