जयपुर, मार्च 31 -- राजधानी जयपुर के हरमाड़ा इलाके में एक अपार्टमेंट परिसर के पार्क में हुआ हादसा अब सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि कथित लापरवाही और जिम्मेदारी के सवालों का बड़ा मामला बन गया है। सीकर रोड स्थित सनसिटी के मैक्स हाइट अपार्टमेंट में झूला टूटने से 12 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोसायटी मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लग रहे हैं।खेलते-खेलते हादसा, अचानक टूटा झूला घटना रविवार शाम करीब 4 बजे की है। अपार्टमेंट में रहने वाली विजय लक्ष्मी शर्मा के अनुसार, उनकी भतीजी अपने परिवार के साथ मिलने आई थी। इसी दौरान 12 वर्षीय आशी पारीक ग्राउंड फ्लोर स्थित पार्क में झूला झूलने चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, झूला सामान्य तरीके से चल रहा था, तभी अचानक उसकी संरचना टूट गई। झूले के टूटते ही बच्ची जोर से जमीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.