बरेली, अगस्त 4 -- ‎‎- 300 वर्ष पुरानी पारंपरिक कला के संरक्षण और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाने के लिए मिला सम्मान ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने कला, संस्कृति और समाज में उत्कृष्ट योगदान के लिए जयपुर राजस्थान के प्रख्यात शिल्पकार इस्लाम अहमद को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (डी.लिट.- ऑनोरिस कॉजा) की मानद उपाधि से सम्मानित किया। यह सम्मान मंगलवार को आयोजित विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कुलपति प्रो. के.पी. सिंह व अन्य उपस्थित अतिथियों ने प्रदान किया। ‎ यह भी पढ़ें- रुहेलखंड विवि को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी, अगले 3 साल में 30 हजार सीधे नामांकन का लक्ष्य : कुलपतिइस्लाम अहमद का योगदान इस्लाम अहमद जयपुर के सातवीं पीढ़ी के मास्टर शिल्पकार हैं। उन्होंने 300 वर्ष से अधिक पुरानी जयपुर की पारंपरिक ...