जयपुर, जुलाई 28 -- राजधानी जयपुर के धाभाई जी के खुर्रे स्थित चर्चित "मुंबई वालों की हवेली" से मंगलवार को एक बार फिर तिजोरी मिलने का मामला सामने आया। हालांकि इस बार तिजोरी मिलने से ज्यादा चर्चा उस वक्त हुई, जब हवेली बेचने वाले परिवार (पूर्व मालिक पक्ष) का एक युवक तिजोरी उठाकर मौके से चला गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया, समझाइश देकर युवक को वापस बुलाया और तिजोरी फिर से मौके पर लाई गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस की मौजूदगी में तिजोरी को कटर से खोला गया, लेकिन उसके अंदर कुछ भी नहीं मिला।तोड़फोड़ के दौरान मलबे से निकली तीसरी तिजोरी जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे धाभाई जी के खुर्रे स्थित पुश्तैनी हवेली को तोड़ने का काम चल रहा था। जेसीबी से एक दीवार गिराई जा रही थी, तभी मलबे के बीच से लोहे की एक तिजोरी बाहर न...