हापुड़, जून 18 -- राजस्थान के जयपुर स्थित खो-नागोरियान इलाके में अवैध पटाखा फैक्ट्री में 9 जून को हुए भीषण विस्फोट में आठ लोगों की मौत के बाद पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। जयपुर पुलिस द्वारा की गई हादसे की जांच में सामने आया मुख्य आरोपी नगर के एक मोहल्ले का रहने वाला है। इस कारण स्थानीय पुलिस उसके पुराने नेटवर्क, सहयोगियों और गतिविधियों की जानकारी जुटाने में लगी है। पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद एक बार फिर अवैध पटाखा निर्माण और विस्फोटक पदार्थों के कारोबार से जुड़े पुराने मामले फिर से चर्चा में आ गए हैं। जानकारी के अनुसार जयपुर के खो-नागोरियान क्षेत्र में संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री में नौ जून की सुबह को आग लगने के बाद हुए विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। हादसे में दो सगे भाइयों समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग...