जयपुर एयरपोर्ट पर इबोला का संदिग्ध मरीज मिला, युगांडा से आई महिला के सैंपल पुणे भेजे
नई दिल्ली, जून 5 -- राजस्थान में पहली बार इबोला वायरस संक्रमण का संदिग्ध मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। युगांडा से राजस्थान घूमने आई एक विदेशी महिला में इबोला जैसे लक्षण मिलने पर उसे जयपुर के राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) अस्पताल में भर्ती कर आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। महिला के सैंपल जांच के लिए पुणे स्थित राष्ट्रीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने तक उसे अन्य मरीजों से पूरी तरह अलग रखकर निगरानी में रखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार महिला शुक्रवार सुबह एयर अरेबिया की फ्लाइट से शारजाह होते हुए जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची थी। एयरपोर्ट पर नियमित स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग के दौरान महिला में संक्रमण से जुड़े कुछ लक्षण पाए गए। इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर उसे तत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.