फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 6 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। रावतपुर और अनवरगंज के बीच रेलवे ट्रैक पर गिरे पेड़ के कारण शनिवार की रात दिल्ली जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस और जयपुर एक्सप्रेस पर बड़ा असर पड़ा। कालिंदी जहां छह घंटे देरी से फर्रुखाबाद पहुंची तो वहीं जयपुर एक्सप्रेस पांच घंटे विलंब से आयी। इस कारण यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। सफर के लिए यात्री परेशान हो गये। बच्चों को लेकर खासी दिक्कतें रहीं। कालिंदी एक्सप्रेस का समय फर्रुखाबाद जंक्शन पर रात 9:45 बजे आने का है। इसे देखते हुये दिल्ली जाने वाले यात्री समय से स्टेशन पर पहुंच गये। मौसम बिगड़ा और जो आंधी आई उससे कानपुर मे ही कालिंदी को रोका गया। जिस कारण यह ट्रेन रविवार की सुबह 4:10 बजे पहुंची और फिर पांच बजे के बाद दिल्ली के लिए रवाना की गयी। ऐसे में दिल्ली जाने वाले यात्री प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.