जयपुर आमेर किले के बाहर चाकूबाजी से मौत;बाजार और किला बंद
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- जयपुर में चाकूबाजी की घटना में घायल टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की मौत के बाद आमेर में माहौल गरमा गया। गाइड की मौत की खबर फैलते ही साथी गाइड और स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। आमेर बाजार बंद करवाकर विरोध जताया गया। इसके बाद आमेर किले को भी पूरी तरह बंद कर दिया गया। किले के बाहर और थाने के आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। हालात को देखते हुए पुलिस का भारी जाब्ता तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।पहले चाकू घोंपा, अब इलाज के दौरान मौत मामला सोमवार सुबह आमेर थाना इलाके में मावठे के पास का है। टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी और जीप चालक आजम के बीच जीप को आमेर किले तक ले जाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आजम ने अपने साथी नाजिश के साथ मिलकर मनीष पर चाकू से हमला कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.