जयपुर-अजमेर हाईवे पर बारिश के पानी में बेकाबू स्कॉर्पियो पलटी; 2 की मौत
जयपुर, अगस्त 7 -- जयपुर-अजमेर हाईवे पर बारिश का पानी और तेज रफ्तार का खतरनाक मेल दो युवाओं की जिंदगी पर भारी पड़ गया। बगरू थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक स्कॉर्पियो बारिश के पानी में अनियंत्रित होकर तीन बार पलट गई और डिवाइडर में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे तीनों लोग सीट और स्टेयरिंग के बीच बुरी तरह फंस गए। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक और एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार हादसा गुरुवार रात करीब दो बजे बगरू थाना क्षेत्र में बड़ के बालाजी के पास जयपुर-अजमेर हाईवे पर हुआ। मृतकों की पहचान श्रीमाधोपुर (सीकर) निवासी अमन मान (21) और सीकर निवासी रेवती (24) के रूप में हुई है। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.