नई दिल्ली, फरवरी 14 -- जयपुर, एजेसी। जयपुर के निकट शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जबलपुर के लोग कार से जयपुर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, यह हादसा शनिवार सुबह साढ़े पांच चाकसू में कोटा-जयपुर राजमार्ग पर टिगरिया मोड़ के पास हुआ। एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। थाना प्रभारी मनोहर लाल ने बताया कि हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चार लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि एक अन्य घायल ने बाद में दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या पांच हो गई। मृतकों की पहचान मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी रेशमा श्रीवास्तव, पीयूष राय, रजक राहुल और चालक अनुराग के रूप में हुई है। जबकि एक व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो सकी है। एसओ ने बताया कि संभवत: चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ। घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.