उन्नाव, मार्च 25 -- उन्नाव। सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल के परिसर में नन्हें-मुन्ने बच्चों की ओर से आकर्षक एवं मनोरंजक कार्यक्रम हुआ। एलकेजी और नर्सरी कक्षाओं की छात्राओं वाणी साहू, यशिका, आर्या सिंह, अनाया भारती, शैवी आदि द्वारा प्रस्तुत मनमोहक वेलकम डांस ने सभी को मंत्र -मुग्ध कर दिया। इसके बाद यूकेजी के छात्र अरशान, अयांश राजपूत, सूर्यांश, राघव आदि ने गीत चंदा चमके चम- चम, गलती से कर ले मिस्टेक पर शानदार प्रस्तुति दी, जिसमें उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। कार्यक्रम की अगली श्रृंखला में आगे बढ़ते हुए मोंटेसरी गतिविधियों के अंतर्गत ब्लाइंड फोल्ड और कलर मिक्सिंग जैसी रोचक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया । चेयरपर्सन श्रीमती रोमा आहूजा ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ...