लखीमपुरखीरी, मई 18 -- लखीमपुर। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में ग्रीष्मकालीन शिविर का उद्घाटन एएसपी सिटी विवेक कुमार ने किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रदीप गुप्ता, विद्यालय की निदेशिका प्राप्ति गुप्ता व प्रधानाचार्या गज़ाला कौशर उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि ने रिबन काटकर शिविर का शुभारंभ किया तथा विद्यार्थियों को अवकाश के समय का सदुपयोग करते हुए खेल, कला एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। ग्रीष्मकालीन शिविर की शुरुआत योगाभ्यास से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने ताड़ासन एवं वज्रासन का अभ्यास कर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का महत्व समझा। शिविर में फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, स्केटिंग, ताइक्वांडो आदि खेल गतिविधियों के साथ-साथ चित्रकला, हस्तकला, नृत्य, संगीत, कैलीग्राफी, रोबोटिक्स, वैदिक गणित, एक्सप्लोरिंग साइंस, नॉन...