जयपुरिया क्रिकेट एकेडमी ने 80 रनों से दर्ज की जीत
बस्ती, जून 6 -- बस्ती, निज संवाददाता। खैर क्रिकेट ग्राउंड पर शुक्रवार को जयपुरिया क्रिकेट अकादमी और खैर क्रिकेट अकादमी के बीच अंडर-16 वर्ग का अभ्यास मैच खेला गया। जयपुरिया क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खैर क्रिकेट अकादमी को 80 रनों से पराजित कर दिया। मैच में पांच विकेट लेने वाले हफशा खान को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। टॉस जीतकर खैर क्रिकेट अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जयपुरिया क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 25 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। टीम की ओर से शिवांश पांडेय ने शानदार 87 रन की पारी खेली। रितेश चौधरी ने 46 और आयुष यादव ने 34 रन का योगदान दिया। खैर क्रिकेट अकादमी की ओर से मेधांश और अरमान ने दो-दो विकेट लिए, जबकि संस्कार और अभिनव को एक-एक विकेट की सफलता मिली। 231 रनों के लक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.