कानपुर, मई 20 -- कानपुर। डीपीएस आजादनगर व जिला फुटबाल संघ की ओर से डीपीएस ग्राउंड पर आयोजित जूनियर इंटर स्कूल आईसीएसई व सीबीएसई फुटबाल आमंत्रण प्रतियोगिता में बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें जयपुरिया और सर पदमपत सिंहानिया स्कूल ने जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया। आजादनगर स्कूल परिसर मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइनल में सर पदमपत सिंहानिया स्कूल ने सर सैयद स्कूल उन्नाव को ट्राईब्रेकर में 5-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जीत में टीम के नवजोत सिंह और सार्थ सागर ने एक-एक गोल किया। दूसरे सेमीफाइनल में जयपुरिया स्कूल ने पूर्णचंद्र स्कूल को 2-1 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। जयपुरिया की ओर से निमित जैन, अरहान आलम ने गोल किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरुवार को जयपुरिया और सर पदमपत सिंहानिया के बीच खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्त...