नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- जयपुर शहर में एलपीजी की कमी के बीच प्रशासन ने ऐसा कदम उठाया है, जिसने हजारों घरों की रसोई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में कलेक्टर संदेश नायक ने 'एक घर-एक गैस कनेक्शन' नीति को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। इस फैसले के तहत जिन घरों में पाइप नेचुरल गैस (PNG) का कनेक्शन पहले से मौजूद है, उन्हें अगले तीन महीनों के भीतर एलपीजी सिलेंडर कनेक्शन सरेंडर करना होगा।तीन महीने का अल्टीमेटम, नहीं माने तो क्या होगा? बैठक में साफ संकेत दिए गए कि यह सिर्फ सलाह नहीं, बल्कि सख्त प्रशासनिक निर्देश है। अधिकारियों के मुताबिक, शहर में एलपीजी की उपलब्धता प्रभावित होने के कारण यह कदम जरूरी हो गया है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जो लोग अभी भी एलपीजी पर निर्भर हैं, क्या वे समय पर PNG में शिफ्ट हो पाएंगे? ...