रांची, फरवरी 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य सरकार ने अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे एसटी विद्यार्थियों के लिए उपशहरों में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बहुमंजिला मॉडल छात्रावासों का चरणबद्ध निर्माण किया जा रहा है, जहां निःशुल्क आवासन उपलब्ध होगा। मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के दायरे का विस्तार करते हुए अब एसटी के साथ एससी, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया है। योजना के तहत यूनाइटेड किंगडम में चयनित विश्वविद्यालयों में मास्टर्स एवं एमफिल की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। वर्ष 2025-26 में 24 छात्रों का चयन किया गया है तथा लाभार्थियों की संख्या ...