मधुबनी, जुलाई 28 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन का निर्णय लिया है। हिन्दुस्तान में पिछले दिनों छपी खबर खबर के बाद जयनगर रेलखंड को एक श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन मिली है। गाड़ी सं. 05597/ 05598 जयनगर- आसनसोल-जयनगर श्रावणी मेला स्पेशल (मधुबनी- दरभंगा- समस्तीपुर- बरौनी- किउल- झाझा- जसीडीह के रास्ते ) सप्ताह में तीन दिन चलेगी। गाड़ी सं. 05597 जयनगर- आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल 31 जुलाई 30 अगस्त तक सप्ताह में तीन दिन - मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को जयनगर से 21.00 बजे खुलकर अगले दिन 07.42 बजे जसीडीह सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 11.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी । यह भी पढ़ें- 29 जुलाई से जसीडीह-देवघर-दुमका रूट पर दौड़ेंगी 3 जोड़ी मेमू स्पेशल ट्रेनें वाप...