मधुबनी, फरवरी 27 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। नगर पुलिस ने जयनगर से बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि बीती रात जयनगर थाना क्षेत्र के खेड़ामठ गांव निवासी दुर्गेश यादव को गिरफ्तार किया गया है। वह संगठित बाइक चोर गिरोह का प्रमुख सदस्य है। दुर्गेश लंबे समय से जिले में सक्रिय था। प्रारंभिक जांच में उसके गिरोह द्वारा 50 से अधिक बाइक की चोरी करने खुलासा हुआ है। पूछताछ के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी मिली है। गिरोह के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल मामले में अधिक जानकारी साझा करना उचित नहीं होगा, क्योंकि इससे चल रही कार्रवाई प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि पूछताछ पूरी होने के बाद आवश्यक कागज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.