जयनगर से दिल्ली तक बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस चलाने की मांग
मधुबनी, जुलाई 12 -- बासोपट्टी। प्रखंड के कौआहा निवासी एवं पूर्व प्रमुख बीरेन्द्र झा उर्फ नुनू झा ने जदयू के राज्यसभा सांसद से मुलाकात कर जयनगर से नई दिल्ली तक बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का परिचालन शुरू कराने की मांग उठाई। इस संबंध में उन्होंने सांसद को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए रेल मंत्रालय के समक्ष इस मांग को प्रमुखता से रखने का आग्रह किया। ज्ञापन में पूर्व प्रमुख ने कहा कि जयनगर भारत- नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। यहां से प्रतिदिन हजारों यात्री बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों की यात्रा करते हैं। बड़ी संख्या में छात्र, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी एवं मरीजों को दिल्ली आने-जाने के लिए पहले समस्तीपुर, दरभंगा या अन्य स्टेशनों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.