जयनगर से कांवरियों का जत्था बाबाधाम के लिए रवाना
कोडरमा, अगस्त 12 -- जयनगर। सावन के पावन महीने में बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए कन्झियाडीह, दुर्गा मंदिर जयनगर और लेढ़िया से कांवरियों के तीन जत्थे बाबाधाम के लिए रवाना हुए। कन्झियाडीह से करीब 80, दुर्गा मंदिर जयनगर से 18 तथा लेढ़िया से 25 कांवरियों का जत्था रवाना हुआ। रवानगी से पूर्व कांवरियों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद 'बोल बम', 'हर-हर महादेव' के जयकारों के बीच कांवरियों को बाबा धाम के लिए विदा किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। मौके पर बरकट्ठा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेंद्र भाई मोदी, पूर्व जिप सदस्य पवन सिंह, अर्जुन चौधरी, संतोष नायक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग मौजूद थे। उपस्थित लोगों ने कांवरियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.