जयनगर मे एसएफआई व डीवाईएफआई छात्र संगठन का प्रदर्शन
मधुबनी, जुलाई 25 -- जयनगर,एक संवाददाता। भारत का छात्र फेडरेशन एवं भारत की जनवादी नौजवान सभा के संयुक्त तत्वाधान में शहर के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालय, कोचिंग संस्थान को बन्द कराते हुए पूरे शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। प्रतिरोध कार्यक्रम का नेतृत्व डीवाईएफआई के शंकर कुमार, एसएफआई के पप्पू प्रभाकर, मनीष यादव, अनीश कुमार,निरंजन कुमार ने की। छात्रों ने बताया कि एनटीए एवं एनईपी को रदद् करो, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा करें। पेपर लीक के कारण आत्म हत्या करने वाले छात्र-छात्राओं के परिजनों को मुआवजा दो। दिल्ली, पटना, दरभंगा, भागलपुर, बेगूसराय सहित अन्य जगहों पर प्रोटेस्ट में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं के उपर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस के उपर समुचित कार्रवाई करने समेत अन्य मांग शामिल थे। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.