कोडरमा, अप्रैल 28 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। परिवहन विभाग, झारखंड सरकार, रांची द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जिला परिवहन पदाधिकारी, कोडरमा द्वारा जयनगर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में संचालित वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया। इस क्रम में तीन स्कूलों के वाहनों के कागजात की जांच की गई। जांच के दौरान जिन वाहनों के दस्तावेज अपूर्ण पाए गए, ऐसे कुल चार वाहनों से Rs.41,150 का दंड वसूला गया। इसके अतिरिक्त, स्कूल वाहनों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु संबंधित वाहन संचालकों एवं विद्यालय प्रबंधन को सख्त निर्देश दिया गया कि वे एक सप्ताह के भीतर सभी सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करें, अन्यथा मोटरयान अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।दो यह भी पढ़ें- स्कूलों में परिवहन सुरक्षा समिति का गठन अनिवार्य ड...