कोडरमा, अप्रैल 6 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मिशन निदेशक मनोहर मरांडी ने पत्रांक संख्या 120 के माध्यम से सभी कार्यपालक अभियंता सह सदस्य सचिव, जिला जल एवं स्वच्छता समिति को निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रत्येक प्रखंड स्तर पर एक नोडल सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण किया जाना है। निर्देश के आलोक में जयनगर प्रखंड में संभावित स्थलों का चयन करने के लिए निरीक्षण किया गया। इस दौरान बीडीओ गौतम कुमार, सीओ सारांश जैन, जूनियर इंजीनियर तथा एसबीएम से जुड़े कर्मी रोहित कुमार ने स्थल का जायजा लिया।अधिकारियों ने बताया कि चयनित स्थल की जानकारी शीघ्र ही निदेशालय को भेजी जाएगी, ताकि आगे की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...