जयनगर में संदिग्ध परिस्थिति में अधेड़ की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
कोडरमा, मार्च 29 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र की डंडाडीह पंचायत के लोहाडंडा गांव निवासी 55 वर्षीय केदार यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर शाम केदार यादव को गांव के पास एक आम के पेड़ के पास अचेत अवस्था में पड़ा देखा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी, इसके बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में निजी वाहन से सदर अस्पताल, कोडरमा ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई मोहन यादव ने बताया कि शनिवार को उनके भाई की मवेशी चराने की बारी थी। शाम को वे घर लौट आए थे और इसके बाद एक परिचित को डंडाडीह छोड़ने के लिए निकले थे। इसी दौरान शाम 7:30 बजे सूचना मिली कि वे रास्ते में गिरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.