कोडरमा, अप्रैल 18 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कटिया गांव में 74 वर्षीय रामकृष्ण राम ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही तीन लोगों ने उनकी पत्नी के साथ मारपीट कर घर का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया और करीब 6 लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली। घटना 17 अप्रैल सुबह की बताई गई है। पीड़ित ने जान से मारने की धमकी और पहले भी कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया है। वहीं मुखिया प्रतिनिधि हिंद किशोर राम ने भी घटना को गंभीर बताते हुए प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...