कोडरमा, मई 22 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सतडीहा पंचायत अंतर्गत नवादा गांव में नवविवाहिता कोशिला कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में मृतका के मायके पक्ष की शिकायत पर जयनगर थाना में दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। भाई कुलदीप यादव, निवासी सलैया (कोडरमा) ने थाना में आवेदन देकर बहन की हत्या का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है। आवेदन में मृतका के पति अजीत यादव, ससुर प्रकाश यादव, सास द्रौपदी देवी, भैसुर सुनील यादव, अजय यादव, गोतनी आरती देवी एवं सीमा देवी सभी निवासी नवादा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। आरोप लगाया गया है कि दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करने के बाद मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी गई। बता दें की गुरुवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद मृतका के मायके वाले शव लेकर जयनगर थाना पहुंचे थे और सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्त...