जयनगर में लगे स्वास्थ्य शिविर की स्क्रीनिंग में मिले कुष्ठ मरीज
कोडरमा, जुलाई 3 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयनगर की ओर से परसाबाद पंचायत के कटिया गांव स्थित भुइयां टोला में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कटिया गांव को कुष्ठ रोग का हॉटस्पॉट क्षेत्र चिन्हित किया गया है। यहां पिछले तीन वर्षों से लगातार कुष्ठ रोगी मिल रहे हैं। अब तक गांव में कुल 20 मरीजों की पहचान हो चुकी है, जिनमें नौ मरीज उपचार पूरा कर स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 11 मरीजों का इलाज जारी है। इनमें ग्रेड-2 दिव्यांग एवं बाल कुष्ठ मरीज भी शामिल हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में उपचाराधीन एवं उपचार पूरा कर चुके कुष्ठ मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। यह भी पढ़ें- निक्षय मित्र बने चांदपुर के सरपंच, टीबी मरीजों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.