कोडरमा, मार्च 18 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कंद्रपडीह गांव के समीप सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां रेल लाइन के किनारे एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान कोडरमा थाना क्षेत्र के चिगलाबार गांव निवासी 68 वर्षीय अंजनी देवी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम अंजनी देवी का अपनी पौत्रवधू के साथ किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वे बिना किसी को कुछ बताए घर से निकलकर गांव के बाहर खेतों की ओर चली गई थीं। सोमवार की अहले सुबह गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें खेतों की तरफ देखा और समझा-बुझाकर घर वापस भेज दिया।बताया जाता है कि घर लौटने के कुछ देर बाद ही वे फिर से चुपचाप निकल गईं। इसी दौरान कंद्रपडीह गांव के कुछ लोग जब रेलवे लाइन की ओर से गुजर रहे थे, तो कोडरमा-धनबाद रेलखंड पर उन्हें ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.