कोडरमा, जुलाई 17 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामरतन कुमार वर्णवाल ने शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न जन वितरण प्रणाली की राशन दुकानों ए गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राशन वितरण व्यवस्था, खाद्यान्न के भंडारण, स्टॉक रजिस्टर, वितरण पंजी सहित अन्य अभिलेखों की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान डीएसओ ने राशन दुकानदारों को सरकार के निर्धारित मानकों के अनुरूप लाभुकों के बीच समय पर एवं पारदर्शी तरीके से खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने जयनगर प्रखंड परिसर स्थित गोदाम का निरीक्षण कर खाद्यान्न के भंडारण, रखरखाव, उठाव व्यवस्था तथा उपलब्ध...