कोडरमा, मार्च 13 -- जयनगर निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में रमजान माह के अलविदा जुमा की नमाज अकीदत व एहतराम के साथ अदा की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदारों और नमाजियों ने मस्जिदों में पहुंचकर अल्लाह की इबादत की और मुल्क में अमन-चैन, भाईचारा व खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर रमजान के पाक महीने की बरकतों को याद किया। हालांकि चांद दिखने के हिसाब से यदि इस वर्ष 30 रोजे पूरे होते हैं, तो रमजान माह में एक और जुमा आने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर मुस्लिम समाज में धार्मिक उत्साह और इंतजार बना हुआ है।इस बीच ईद-उल-फितर की नमाज को लेकर भी समय मुकर्रर कर दिया गया है। प्रखंड के विभिन्न इलाकों की मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह 7:00 बजे से लेकर 9:00 बजे के बीच ईद की नमाज अदा की जाएगी। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.