कोडरमा, दिसम्बर 14 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि बिजली चोरी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से विद्युत आपूर्ति प्रशाखा जयनगर द्वारा थाना क्षेत्र के गरचांच एवं मंडरिया गांव में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए 10 उपभोक्ताओं को रंगे हाथों पकड़ा गया। सभी के विरुद्ध संबंधित थाना में मामला दर्ज कराया गया है। अभियान का नेतृत्व कनीय अभियंता उज्जवल कुमार तिवारी ने किया। उन्होंने बताया कि जांच के क्रम में कई उपभोक्ता मुख्य एलटी लाइन से टोका जोड़कर तथा कुछ मीटर बाईपास कर बिजली का उपयोग करते पाए गए। विभाग द्वारा नियमानुसार सभी दोषियों पर जुर्माना भी लगाया गया है। गरचांच निवासी आयशा खातून पर 10,854 रुपये, शहाबुद्दीन अंसारी पर 16,740 रुपये, सजाद अंसारी पर 7,236 रुपये, अनीशा खातून पर 10,854 रुपये, शेरसाह अंसारी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.