कोडरमा, अप्रैल 29 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत गरचांच पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की तड़के भीषण सड़क हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना बोलेरो और एसयूवी के बीच आमने-सामने टक्कर के कारण हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसयूवी परसाबाद से बारात लेकर जयनगर गई थी और देर रात करीब दो बजे वापस लौट रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल, कोडरमा पहुंचाया। घायलों में रंजीत सोनी परसाबाद, रंजीत कुमार यादव बड़ानो, भुनेश्वर सोनी परसाबाद, सत्यनारायण सोनी परसाबाद, रवि कुमार, रितेश कुमार बनपुरा औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.