कोडरमा, अप्रैल 10 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सह एमआईएस इंचार्ज की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी निजी विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य युवराज प्लस 2026-27 योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों के स्टूडेंट प्रोग्रेशन से संबंधित कार्यों की समीक्षा करना एवं उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना था। इस दौरान बीपीओ राधा सिंह ने सभी प्रधान शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के प्रोग्रेशन से जुड़े सभी कार्यों को गंभीरता से लिया जाए और तय समय में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे न केवल विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति सुनिश्चित होगी, बल्कि स्कू...