जयनगर में नवविवाहिता ने मायके में लगायी फांसी, ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप
कोडरमा, जून 23 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लतबेधवा गांव में एक नवविवाहिता का शव कमरे में फंदे से झूलता मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 23 वर्षीय संजना कुमारी, पति अमर सिंह, निवासी बड़ा अखाड़ा, मरकच्चो के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, जबकि पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, संजना की शादी करीब चार माह पूर्व मरकच्चो निवासी अमर सिंह के साथ हुई थी। कुछ दिन पहले वह अपने मायके लतबेधवा आई हुई थी। सोमवार की रात वह अपने परिजनों के साथ जयनगर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटी थी। परिजनों ने बताया कि घर लौटने के बाद उसने सामान्य रूप से भोजन किया और अपने कमरे में सोने चली गई。
घटना का संज्ञान मंगलवार सुबह जब उसकी मां घर की साफ-सफाई कर रही थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.