मधुबनी, मई 7 -- राज कुमार गुप्ता जयनगर,एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर अपराध एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसएसबी एवं पुलिस की ओर से संयुक्त कार्रवाई में एक देसी पिस्तौल, 7 कारतूस संग एक आरोपित को पकड़ा। मालूम हो कि सीमा चौकी बेतौन्हा, कमला बीओपी व पुलिस के संयुक्त दल द्वारा जयनगर रेलवे फाटक एवं दुर्गा मंदिर क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध बाइक चालक रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस, भारतीय मुद्रा, एक मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल बरामद की गयी। गिरफ्तार. आरोपित कोरहिया. गांव निवासी प्रदीप कुमार सिंह है। बरामद सामानों में एक देसी पिस्टल, 7.65 एमएम जिंदा कारतूस,भारतीय मुद्रा 1670 रूपये, मोबाइल व बाइक शामिल है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.